नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में जेल में बंद कोकर के हैदर अली रोड निवासी ट्यूशन टीचर अमरेंद्र कुमार उर्फ अमरेंद्र सिंह को अदालत ने राहत देने से इनकार किया है। पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी है। आरोपी को सदर पुलिस ने 28 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से वह जेल में है। आरोपी ने जमानत की गुहार लगाते हुए 11 फरवरी को याचिका दाखिल की थी। घटना को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


