नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, चार गिरफ्तार:वीडियो ब्लैकमेल करने की धमकी देकर दरिंदगी की, दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

टोंक में 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया। FSL टीम ने भी सबूत उठाए है। SP विकास सांगवान ने बताया कि पुरानी टोंक थाने में एक जने ने 15 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। उसमें बताया कि करीब एक- डेढ़ वर्ष पहले निहाल अकरम ने मेरी बेटी को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और उसके बारे में जानकारी ले ली। फिर थोड़े दिनों बाद ही मेरी बेटी से मिलने के लिए छिप-छिप कर मेरे घर के आस-पास आने लगा। फिर छात्रा से दोस्ती की। वीडियो वायरल करने की दी धमकी
इसके बाद बहला फुसला कर अश्लील वीडियो एक सोशल मीडिया एप पर ले लिए। इसके बाद निहाल अकरम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और पैसे मांगने लगा। मेरी बेटी डरकर अलग अलग करके निहाल अकरम को करीब चार हजार रुपए दे दिए। आरोपी ने इसके बाद भी अपने परिचित अरबाज को छात्रा के वीडियो भेजे और छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी भी शेयर कर दी। फिर अरबाज भी पीड़िता से चैट करने लगा और ब्लैकमेल की धमकी दी। कुछ माह पहले बेटी शाम को ताइक्वांडो खेलने जा रही थी, तब ही रास्ते में कार से आए अरबाज ने पीड़िता को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कैफे में ले जाकर की दरिंदगी
इसके बाद कैफे में ले जाकर दरिंदगी की। पीड़िता ने डर की वजह से किसी को यह बात नहीं बताई। थोड़े दिनों बाद अरबाज ने भी अपने दो दोस्तों महीप और इन्साल नजीर को पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी बताई। इसके बाद वे दोनों भी छात्रा को परेशान करने लगे। 3-4 महीने पहले बेटी ताईक्वांडो सीखने जा रही थी तब ही शाम 4.15 बजे महीप और इन्साल कार लेकर आए। फिर बनास नदी हाईवे की तरफ ले जाकर कार में ही बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब निहाल अकरम को इन बातों का पता चला तो निहाल अकरम भी दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। फिर लगभग दो महीने पहले निहाल अकरम करीब शाम 4.30 बजे एक मोपेड लेकर आया और मेरी बेटी को जबरदस्ती मोपेड पर बिठाकर अस्तल रोड टोंक स्थित करण गुर्जर के निर्माणाधीन मकान पर ले गया। और वहां पहले से निहाल अकरम के दो दोस्त करण और क्षितिज जैन मौजूद थे। तीनों ने पीड़िता के साथ गैंग रेप किया और धमकी दी कि यदि किसी को भी इस मामले को बताया तो जान से मार डालेंगे और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। साथियों संग किया गैंग रेप
इसके बाद करीब शाम 5.30 बजे निहाल अकरम मोपेड से पीड़िता को छोडकर चला गया। पीड़िता ने डर से परिजनों और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी नहीं दी। फिर निहाल अकरम पीड़िता से बार बार मिलने की जिद करने लगा और रुपये भी मांगने लाग। पीड़िता ने मना किया तो उसने 13 फ़रवरी को पीड़िता की चनेप चैट आईडी हैक करके पीड़िता के भाई की स्नेप चैट आईडी पर पीड़िता के गलत वीडियो सेंड कर दिए। फिर उनसे निहाल अकरम से संपर्क करना चाहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद पूरी बात घर वालों के सामने आई तो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *