नाबालिग छात्रा से 3 दोस्तों ने किया रेप, गिरफ्तार:दो सालों से कर रहे थे दुष्कर्म, CWC में पहुंचा मामला तो दर्ज हुई FIR

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 8वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने अलग-अलग दिन रेप किया है। 2 युवक 2 साल से रेप कर रहे हैं, जबकि तीसरे युवक ने पिछले महीने दुष्कर्म किया। मामला CWC के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा तो FIR दर्ज हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्तों द्वारा नाबालिग छात्रा से रेप का खुलासा तब हुआ, जब स्कूल में बच्ची को गुड टच बैड टच की जानकारी मिली। 14 साल की छात्रा ने स्कूल में बताया कि, 3 युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया है। मामले में CWC ने बयान दर्ज किया। CWC के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 3 अलग-अलग FIR दर्ज किया। जानिए क्या है पूरा मामला ?
स्कूल टीचर की सूचना पर सूरजपुर बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने छात्रा की 31 जुलाई को काउंसलिंग कराई। छात्रा ने बताया कि, 2 साल पहले वह 6वीं में थी, तब नानी के घर गई थी। वहां उसकी पहचान देवढ़ी के युवकों के साथ हुई थी। अलग-अलग किया रेप
छात्रा ने बताया कि दो साल पहले उसके घर में कार्यक्रम था, जिसमें घर आए लोग नाच गा रहे थे। रात में पीड़िता घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान एक आरोपी रवि ने उसके साथ जबरन रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद रवि का दोस्त नवल साय रात में उसके घर पहुंचा और उसे बात करने के बहाने जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया। तीसरे आरोपी ने पिछले माह नाबालिग से रेप किया। छात्रा घर के बगल में आयोजित कार्यक्रम में गई थी, जहां रवि और नवल साय का दोस्त रघुवीर पहुंचा था। उसने छात्रा को बाहर बुलाया और दूर ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए थे। इससे छात्रा सहम गई। तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में एएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। मामले में FIR दर्ज होने की सूचना मिलने पर तीनों आरोपी भाग निकले और अलग-अलग गांव व जंगल में जगह बदल-बदल कर रह रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के गांव में घेराबंदी कर आरोपी रवि सिंह (22 वर्ष), नवल सिंह (19 वर्ष), रघुवीर सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 8वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने रेप किया:बोली- जंगल में कपड़े फाड़े, स्कूल में गुड टच-बैड टच की जानकारी से खुला राज छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 8वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने अलग-अलग दिन रेप किया है। 2 युवक 2 साल से रेप कर रहे हैं, जबकि तीसरे युवक ने पिछले महीने दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब स्कूल में बच्ची को गुड टच बैड टच की जानकारी मिली। मामला चांदनी बिहारपुर क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *