कुडू|प्रखंड थाना क्षेत्र में कुडू थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने अपने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मामले पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया एक गांव की नाबालिग लड़की ने कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी तजमुल पावरिया पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग लड़की के आवेदन पर तजमुल पर पॉक्सो एक्ट लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।


