नाबालिग बच्ची मां बनी, नाबालिग प्रेमी को डिटेन किया:मां-बेटा स्वस्थ, बोली- मैं इसके पिता के साथ ही रहना चाहती हूं

टोंक जिले के लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र से करीब 8-9 माह पहले अपहृत की गई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बुधवार रात को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। अभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इस नाबालिग लड़की के उसके गांव के ही एक लड़के से अवैध संबंध थे। वह करीब 9 माह पहले गर्भवती हो गई थी। उसके बाद उसे उसका प्रेमी भगा कर ले गया। उधर पुलिस ने नाबालिग लड़की परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नाबालिग लड़के को डिटेल कर लिया है। कुछ दिन बाद परिजन लड़की को तलाश कर अपने उसके प्रेमी के पास से अपने घर ले आया। उस समय नाबालिग ने परिजनों को अपने प्रेमी से गर्भवती होने की जानकारी दी। दो दिन पहले उसे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे टोंक रेफर किया गया। यहां जनाना अस्पताल में बुधवार रात करीब 9.45 बजे स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। उधर, नाबालिग मां ने बताया, मैं अपने प्रेमी और इस बच्चे के पिता के साथ रहना चाहती है। थाना प्रभारी मुकेश कुम्हार ने बताया कि यह मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है। इसे भगा ले जाने का मामला पहले थाने में दर्ज था। इसमें कार्रवाई की जा रही है। मामला नाबालिग लड़की का है इसलिए इससे संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं। जच्चा-बच्चा डोनों स्वस्थ मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र के जनाना विंग की प्रभारी महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता राजोरा बताया कि लांबाहरिसिंह के पुलिसकर्मी बालिका लेबर पेन होने पर इस नाबालिग गर्भवती को जनाना अस्पताल में 24 दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे लेकर आए थे। बुधवार रात 8.49 को उसने एक स्वस्थ मेल चाइल्ड को जन्म दिया है जो फिलहाल शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में शिशु वार्ड में भर्ती है। प्रसूता के आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र करीब 15 साल है। नाबालिग आरोपी को डिटेन किया SP विकास सांगवान ने बताया कि नाबालिग लड़की के मां बनने को लेकर परिजनों ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी भी करीब साढ़े सोलह साल का है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *