बेरछा पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद भी कर लिया है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसकी 17 वर्ष 10 माह की नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बालिका को ढूंढने के लिए टीम बनाई गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उज्जैन के घोसला बस स्टैंड से पीड़िता को बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान भीमाखेड़ा, महिदपुर (उज्जैन) निवासी अनिल के रूप में हुई, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भंवरसिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक मुकेश मौर्य, आरक्षक महेश, श्रवण सिन्हा, शांतिलाल बर्डे और महिला आरक्षक शोभना की अहम भूमिका रही।


