नाबालिग से गैंगरेप के 2 इनामी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार:पीड़िता को वीडियो वायरल की धमकी देकर 2 बार किया सामूहिक दुष्कर्म

सतना जिले की रामपुर बाघेलान पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी पिछले दो सप्ताह से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि बीते दिनों आरोपी विजय विश्वकर्मा (22) ने एक 15 वर्षीय नाबालिग को अपनी बहन के जन्मदिन में ले जाने का झांसा दिया। वह अपने दोस्त प्रद्युमन कुमार दाहिया (24) के साथ नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले गया। घर जाने की बजाय, दोनों उसे नहर से लगे जंगल में ले गए और डरा-धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा किया गैंगरेप
आरोपियों ने इस दौरान नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिससे घबराकर पीड़िता ने चुप्पी साध ली थी। इसी का फायदा उठाकर 12 जनवरी को जब पीड़िता अकेली थी, तब दोनों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद परिजनों को दोनों युवकों के घर आने की बात पता चली। उन्होंने नाबालिग से पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों की करतूत उजागर कर दी। इसके बाद 19 जनवरी को पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी गई। बताया गया है कि आरोपी विजय पीड़िता के परिवार का पूर्व परिचित था। गुजरात से पकड़ाए
पुलिस ने केस दर्द कर आरोपियों की तलाश शुरू की। हालांकि, दोनों आरोपी भागकर गुजरात के राजकोट चले गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 4 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली इसके बाद पुलिस गुजरात पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर एमपी लाई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *