नाबालिग से छेड़छाड़, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार:कसडोल में धमकी देने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

बलौदा बाजार के कसडोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 05 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे हुई, जब पीड़िता साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी समीर धृतलहरे (19 वर्ष) ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब बालिका ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने और उसके घर को आग लगाने की धमकी दी। आरोपी गिरफ्तार, पल्सर बाइक जब्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर कसडोल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी समीर धृतलहरे को उसके गांव गोरधा से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस मामले में कसडोल थाने में अपराध क्रमांक 620/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(1), 296, 351(3), 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी समीर को 06 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *