नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप:सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई; उसके भाई और दो लड़कों ने गलत काम किया

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में एक नाबालिग लड़की से रेप और गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि बुधवार को एक सहेली उसे जंगल में लेकर गई थी, जहां तीन लड़के मिले। इनमें से एक सहेली का भाई था। आरोपियों ने पहले उसे दो गोलियां मिलाकर कचौरी खिलाईं। इसके बाद तीनों ने रेप किया। नाबालिग का आरोप है कि सहेली उसे दो दिन पहले सोमवार को भी घुमाने ले गई थी, तब उससे रेप किया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार रात लड़की को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद लड़की को नर्मदापुरम जिला अस्पताल ले जाया गया है। सहेली ने भाई समेत तीन लड़कों को बुलाया था
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक सहेली उसे घुमाने की बात कहकर महुआ ढाना के पास के जंगल में ले गई। यहां पहले से तीन लड़के और एक लड़की मौजूद थे। पीड़िता के मुताबिक पहले कचौरी में मिलाकर दो गोलियां खिलाईं। इसके बाद मुझे घबराहट महसूस होने लगी। तीनों लड़कों ने गलत काम किया। एक लड़के का नाम अल्लू है। वह मेरी सहेली का भाई है और गैरेज पर काम करता है। बाकी दो लड़कों को वो नहीं जानती। वारदात के बाद सहेली मुझे गाड़ी से सिवनी मालवा के जयस्तंभ चौक तक लेकर आई। यहां मुझे छोड़ दिया। मैंने फोन करके परिचितों को बताया। इसके बाद बेहोश हो गई थी। शाम को अस्पताल लेकर गए। दो दिन पहले भी पीड़िता से किया था रेप
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भी वही सहेली घुमाने के बहाने बायपास पर लेकर गई थी। यहां एक लड़के ने उसके साथ रेप किया था। इस दौरान भी गोली खिलाई थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए किसी को नहीं बताया। पिता की मौत के बाद से नाना के घर रहती है
पीड़िता पहले बुरहानपुर में पढ़ती थी। करीब चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। वो तीन साल से सिवनी-मालवा में अपने नाना के यहां रह रही है। अब स्कूल नहीं जाती। पीड़िता की मां बुरहानपुर में ही रहती है। पीड़िता के नाना-नानी काफी बुजुर्ग है। नानी को हाथ पकड़कर चलाना पड़ता है। एसआई नहीं होने से जिला अस्पताल लेकर आएं
सिवनी मालवा थाने की एसआई अवकाश पर है। जिसके चलते प्रकरण दर्ज करने और बयान संबंधी कार्रवाई नहीं हो पाई। जिला अस्पताल में महिला पुलिस अधिकारी उसके बयान लेंगी। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि रात करीब 3 बजे अस्पताल से सूचना मिली थी। इसमें एक नाबालिग लड़की के मेडिकल परीक्षण के लिए आने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़ें… हरदा में शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप हरदा के सिराली थाना इलाके में एक आदिवासी महिला ने 4 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे ढाबे पर काम के बहाने बुलाया गया, फिर शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर…​​​​​​​​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *