बूंदी के गेंडोली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। 3 सितंबर की रात को 16 वर्षीय पीड़िता अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर गेंडोली थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी मदद से पीड़िता को ढूंढ निकाला। पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(2), 376(3), 363, 366 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5L/6 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने 20 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी लाखेरी नरेंद्र नागर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने महिला अत्याचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


