बेड़िया| नाभावंशी माली समाज ने बुजुर्ग सम्मान रखा। नई टीम का गठन किया। इसमें अध्यक्ष पुष्पेंद्र गिनारे, उपाध्यक्ष गौतम पलासिया, कोषाध्यक्ष नीतेश मालाकार, सचिव यमन पलासिया व सोशल मीडिया प्रभारी सावन मालाकार को नियुक्त किया गया। समाज के वरिष्ठजनों को शाल-श्रीफल से सम्मान किया। सहभोज किया। आगामी त्योहार को लेकर वरिष्ठजनों ने सुझाव दिए। कोमल पलासिया, प्रवीण पलासिया, डॉ. धर्मेंद्र मालाकार, देवेंद्र मालाकार, बलदेव मालाकार, भैयालाल मालाकार, किशोर पलासिया, रामेश्वर मालाकार आदि मौजूद रहे।


