नामकुम | राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम के नेतृत्व में आयुष्मान अरोग्य मंदिर आरा, बड़ाम, देवगांई एवं राजाउलातु में जांच िशविर लगाया गया। मौके पर फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए चिकित्सा दल द्वारा रात्रि 8 बजे से 12 बजे के बीच कुल 900 व्यक्तियों का रक्त की जांच की गई। सैंपल में सभी व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव के लिए घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने एवं मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। यह अभियान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलम माइकल द्वारा चलाया गया। मौके पर विदेशी महतो, जितेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश, पुनीत कुमार, जुबेर आलम, राजेश तिर्की, रितेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार व अन्य थे।


