नामांकन की तैयारियों का डीडीसी ने किया निरीक्षण

बोकारो | नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार से नगर पालिका क्षेत्र में मेयर एवं वार्ड सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु प्रपत्र दाखिल की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। नाम निर्देशन की तैयारियों को लेकर बुधवार की शाम उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज अंसारी ने अनुमंडल कार्यालय, चास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय चास के विभिन्न कक्षों का भ्रमण करते हुए निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) के कक्षों का जायजा लिया तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा द्वय पदाधिकारियों ने बुधवार सुबह बाजार समिति चास स्थित मतगणना कक्ष एवं सेक्टर आठ स्थित डिस्पैच सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य को सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर सामग्री कोषांग की वरीय पदाधिकारी मेनका, उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *