नामी कंपनियों की आड में बेच रहा था नकली जूते:पुलिस ने मौके पर पहुंच 11 लाख के जूते किए बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर शहर में कहीं जगह पर दुकानदार नामी कंपनियों के नाम से नकली जूते बेच रहे हैं इसी को लेकर मिली एक शिकायत के आधार पर शहर के शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की इस दौरान करीब 11 लाख रुपए कीमत के जूते बरामद किए गए। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई शास्त्री नगर के सब इंस्पेक्टर शैतान राम के नेतृत्व में की गई। टीम ने 56 भोग रेस्टोरेंट के पास क्लब भारत में छापा मारा। यहां नाइकी ओर exis कंपनी प्रतिनिधि की ओर से नकली माल बेचे जाने को लेकर शिकायत मिली थी। टीम ने शाम 6 बजे कार्रवाई की। मौके से 184 जोड़ी जूते, 110 जोड़ी शॉक्स बरामद किए गए। बरामद माल की कीमत करीब 11 लाख रुपए है। पुलिस ने मामले में खेमे का कुआं क्षेत्र के निवासी रमेश पटेल को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *