भास्कर न्यूज | जामताड़ा जामताड़ा के नामुपाड़ा में एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें रोजेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन समाज सेवी हाफिज एहतशामूल मिर्जा की ओर से किया गया था। इस मौके पर सभी रोजेदारों ने दुआ की। दावत-ए-इफ्तार के दौरान पहले एक विशेष दुआ कराई गईं। इस मौके पर मौलाना इरशाद ने इस आयोजन को एक सामूहिक भाईचारे का प्रतीक बताया और सभी रोजेदारों को रमजान के महत्व पर रोशनी डाली। इस मौके पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रमज़ान के पाक महीने के संदेश को आत्मसात करने और आपसी एकता व सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। इफ्तार में मौजूद लोगों ने न केवल सामूहिक दुआ की, बल्कि रमज़ान के इस पवित्र माह की बुनियादी सीख, जैसे दानशीलता, धैर्य और इंसानियत की भावना को अपनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर मुफ्ती मोहम्मद सिद्दीक मुफ्ती फजलुर रहमान मौलाना मुश्तक मौलाना इरशाद मौलाना अजीमुद्दीन मौलाना सद्दाम फारूक अंसारी जलालुद्दीन अंसारी सनाउल अंसारी सहित काफी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।


