नाम बदलकर इंस्टाग्राम आईडी चलाने का आरोप:सैलाना के सरकारी कॉलेज में हुआ हंगामा; छात्र को पकड़कर थाने लाई पुलिस

रतलाम के सैलाना में लव जिहाद की आशंका में सोमवार दोपहर शासकीय कॉलेज में हंगामा हो गया। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कॉलेज में पहुंच गए। एक छात्र पर नाम बदल कर प्यार में लड़कियों को फंसाने व लव जिहाद करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस छात्र को पकड़कर थाने लाई। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना था कि युवक ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से अपनी आईडी बना रखी है। कई आपत्तिजनक चीजे उसके मोबाइल में है। हाथ में कलेवा बांध कर बरगलता है। पदाधिकारी कॉलेज प्रिंसिपल से छात्र को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में सैलाना थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। कॉलेज में से छात्र को भीड़ में से अपने साथ लेकर थाने लेकर गए। इस दौरान पदाधिकारी जय जय श्री राम, देश का बल बजरंग दल के नारे लगाने लगे। बजरंग दल पदाधिकारी छात्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैलाना थाने पर मौजूद है। कार्रवाई को लेकर शिकायती आवेदन भी दिया है। दोपहर 4.30 बजे तक पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। जिला प्रवर्तन प्रमुख महेश राव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कसेरा, प्रखंड संयोजक ललित चंदेल, मंत्री रोहित कसेरा, विद्यार्थी प्रमुख मंगलेश पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार, सुरक्षा प्रमुख डूंगरसिंह, गोरक्षा प्रमुख भरत पाटीदार आदि मौजूद रहे। थाने पर दिया शिकायती आवेदन बजरंगदल के पदाधिकारियों की तरफ से सैलाना थाने में आवेदन दिया है। जिसमें बताया कि कामरान पिता जफरखान निवासी सरवन सैलाना महाविद्यालय में पढ़ता है। हाथ में कलावा बांध था जो कि हिंदू धर्म का प्रतीक है। बिना परमीशन के कॉलेज में लड़कियों के वीडियो बनाता है। कॉलेज में नागेश्वर पाटिदार और रोहित कुमावत वीडियो बनाते पकड़ा। हमने पकडकर उसको मोबाइल खोल कर बताने को कहा तो उसमें हिंदू नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। जिसकी संख्या पांच से अधिक है। आवेदन में यह भी बताया कि गलत नाम से आईडी बनाकर यह हिंदू लड़कियों और महिलाओं से चैट कर उन्हें अपने झूठे प्यार और लव जिहाद में फंसा रहा है। इसके बारे में पहले ऐसी जानकारी मिली थी। इसका मोबाइल जब्त कर सायबर से जांच कराई जाई। इसने कई आईडी व वीडियो भी डिलीट कर दिए है। इसकी भी जांच कराई जाए। पुलिस करे जांच बजरंगदल के सैलाना प्रखंड संयोजक ललित चंदेल ने बताया छात्र ने अलग-अलग नाम से अपनी इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है। कई लड़कियों के नाम से भी है। सूचना मिलने पर कॉलेज पहुंच पुलिस को जानकारी दी। हमने कार्रवाई को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस जांच करे। जांच की जा रही है – टीआई सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने दैनिक भास्कर को बताया मामले की जांच की जा रही है। सायबर से मोबाइल की जांच कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *