नारंगी परिधान पहन निकाली रैली, किया महिलाओं पर हिंसा का विरोध

इनरव्हील क्लब ऑफ जालंधर वेस्ट की सदस्याओं ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोक अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए क्यूरो मॉल में एक रोड शो आयोजित किया। सभी सदस्यों ने थीम के समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए नारंगी परिधान पहने। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकें जैसे संदेशों वाले बैनर और पोस्टर हाथों में लिए मॉल के आगंतुकों और आम जनता को शारीरिक, मानसिक, घरेलू और डिजिटल हिंसा के बारे में बताया गया। उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा देखने पर पुलिस और महिला हेल्पलाइन नंबरों पर रिपोर्ट कर कैसे रोकथाम की जा सकती है। उन्हें साइबर स्टॉकिंग, ट्रोलिंग, तथा स्कूलों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में भी जागरूक किया गया। लड़कियों को सिखाया गया कि उनके साथ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा का दृढ़ता से ना कहें। महिलाओं और लड़कियों के लिए हिंसा-मुक्त भविष्य का प्रतीक दर्शाते हुए नारंगी गुब्बारे आसमान में उड़ाए गए। अभियान में महिलाएं और लड़कियां पूरे मन से इस अभियान में शामिल हुईं। डॉ. सारिका खन्ना ने बताया कि इनरव्हील क्लब्स द्वारा दुनिया भर में 10 दिसंबर तक ऑरेंज द वर्ल्ड मनाते हुए महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है। इस अवसर पर पीडीसी गुनिंदर कौर, पीडीसी डॉ. हरविंदर ग्रोवर, अध्यक्ष डॉ. सारिका खन्ना, सचिव ऋतु चोपड़ा और क्लब सदस्य गुरजीत कौर, मीनू मेहता, पवन समलोक, डॉ. रीमा ढींगरा, अंजन सोढ़ी, आशु वाधेरा, परवीन बाठला उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *