हरियाणा के नारनौल में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाकर वहां से हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। मकान मालिक जयपुर में रहता है तथा वहां पर फास्ट फूड का बिजनेश करता है। चोरी की घटना मकान मालिक के आने पर पता चली है। इस बारे में मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर के महता चौक के पास पुरानी मंडी की ओर जाने वाले अंडरपास के निकलते ही मोहल्ला गुदड़ी में अक्षय पंजाबी ने मकान बनाया हुआ है। उसने अपना बिजनेश जयपुर में किया हुआ है। जहां पर वह फास्ट फूड का कार्य करता है। इसलिए वह परिवार सहित जयपुर में ही रहता है। वहीं नारनौल का मकान बंद रहता है। वह कभी कभी अपने मकान में आता है। रात को वह किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नारनौल आया हुआ था। जिसके बाद वह सुबह मकान में गया। ताले थे टूटे, सारा सामान बिखरा मिला जब वह मकान के अंदर गया तो उसको मकान के दरवाजों पर लगे सारे ताले टूटे हुए मिले। जब उसने मकान चैक किया तो मकान के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। इसके बाद उसने जब पूरे मकान को चैक किया तो उसको एलईडी, इंवेर्टर, बैटरी के अलावा हजारों रुपए का अन्य कीमती सामान गायब मिला। डायल 112 पर दी पुलिस काे सूचना जब अक्षय ने मकान के अंदर सारा सामान बिखरा मिला तो उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। वहीं इसकी शिकायत शहर थाना में करने को कहा।


