नाराज प्रेमी ने कीटनाशक पीया, मौत

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लहसूनपाट में प्रेमिका से नाराज होकर युवक ने कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम लहसूनपाट निवासी 20 वर्षीय अरविंद यादव का एक युवती से प्रेमसंबंध था। वह उससे फोन पर बातचीत करता था। शुक्रवार की देर शाम को उसने युवती से मोबाइल पर बात की। फिर वीडियो कॉल कर उसे मिलने के लिए गांव से लगे एक जगह आने के लिए कहा। युवती ने आने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने घर में कीटनाशक पी लिया। इसके जहर के प्रभाव से जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन को पता चला। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए और वहां से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *