नारायणपुर में ऑटो पलटा, छह लोग घायल:बकरी बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, दो वर्षीय बच्चा भी जख्मी; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हर मोड़ के पास एक ऑटो पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। ऑटो जामताड़ा से सवारियों और सामान के साथ नारायणपुर जा रहा था। एक बुजुर्ग महिला का हाथ टूटा दुर्घटना उस समय हुई, जब ऑटो के सामने अचानक एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया। घायलों में एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। एक बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया और अन्य पांच लोग भी जख्मी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो की रफ्तार तेज थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऑटो चालक को कोई चोट नहीं आई। दो घायलों को मौके पर ही एक निजी मेडिकल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे समेत तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से जामताड़ा ले जाया गया। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने का आग्रह स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा पुलिस द्वारा मुख्य बाजारों में लगाई गई बैरिकेडिंग रात में तेज रफ्तार पिकअप और ट्रेलरों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बैरिकेडिंग को फिर से व्यवस्थित करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *