नारायणपुर में मां परमेश्वरी जयंती पर देवांगन समाज ने निकाली शोभायात्रा

नारायणपुर | नगर में प्रति वर्ष की भांति देवांगन समाज के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत देवांगन समाज भवन से मां परमेश्वरी झांकी के रूप में बच्चों को सजा कर वाहन पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान सड़क पर महिला पीला साड़ी और पुरुष भगवा वस्त्र धारण किए हुए रास्ते भर वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते गाते जयकारा लगाते हुए नगर के चांदनी चौक, पाठक चौक, जयस्तंभ चौक होते समाज भवन पहुंचा। समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी और माता सरस्वती पूजा अर्चना विधि विधान से किया गया। सनातन धर्म मंच के सभी समाज के प्रमुख उपस्थित हुए जिसमें सनातन मंच की ओर से अध्यक्ष नारायण साहू ने कहा कि हिन्दू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी संस्कृति, परंपरा और संगठन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *