नारायणपुर में मॉनिटरिंग सेल के संबंध में बैठक हुई

नारायणपुर| अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल की बैठक मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडगांव किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लंबे समय से न्यायिक हिरासत में बंद विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा की गई, जहां जमानत की संभावना है। साथ ही सजायाफ्ता बंदियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय परिसर की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, न्यायिक अधिकारियों के शासकीय आवास निर्माण, नवीन विश्राम कक्ष पूर्ण करने तथा जिला न्यायालय भवन के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *