नारायणपुर में 148 घरों में नल कनेक्शन लगाया, अब घरों में नल से आ रहा है पानी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत किलकिला के ग्राम नारायणपुर में ग्रामवासियों को हर घर जल योजना के तहत घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल रहा है। गांव में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगा हुआ है जिसकी क्षमता 20हजार लीटर है। और कुल 148 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना से लाभान्वित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही सभी गांवों में हर घर जल पहुंचाकर ग्राम वासियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना से लाभान्वित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। जल जीवन मिशन के आने से पूर्व नारायणपुर के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैंडपंप एवं कुओं पर आश्रित रहते थे। विशेषकर महिलाएं जो परिवार के पानी के लिए हैंडपंप एवं कुओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गई है। योजना से पूर्व ग्रामीणों का पानी की वजह से ज्यादा तबीयत खराब होने की समस्या थी। अब पानी जांच कर पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *