नारायणपुर में IED ब्लास्ट, 1 जवान जख्मी:सड़क निर्माण की सुरक्षा देने निकले थे, प्रेशर IED पर पैर आने से हुआ धमाका

छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। साथी जवान उसे मौके से निकाले और जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जहां से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवान की स्थिति ठीक है। मामला जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के तोयमेटा और कवनार के बीच DRG के जवान सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए निकले हुए थे। यहां नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। वहीं सड़क सुरक्षा के दौरान DRG के एक जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। पैर के उड़े चिथड़े धमाके से जवान के पैर के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद साथी जवानों ने घायल को मौके से निकाला और उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज किया गया। बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस अफसरों की मानें तो जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *