नारायणपुर में IED ब्लास्ट, BSF के 2 जवान जख्मी:नया कैंप स्थापित होने के बाद ROP ड्यूटी पर निकले थे; प्रेशर IED पर आया पैर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से BSF के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है। उनके पैर समेत शरीर के अन्य अंगों में चोट आई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की पुष्टि SP प्रभात कुमार ने की है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाके गरपा में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप खुला है। वहीं जवान आज शुक्रवार (17) जनवरी की सुबह BSF के जवान ROP (रोड ओपनिंग पार्टी) ड्यूटी पर निकले हुए थे। वहीं नक्सलियों ने यहां पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। ROP ड्यूटी के दौरान 2 जवानों का पैर नक्सलियों की लगाई IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। इस घटना में दोनों जवान जख्मी हो गए। जिन्हें साथियों ने घटना स्थल से निकाला और अस्पताल लेकर आए हैं। नारायणपुर के SP प्रभात कुमार ने कहा कि, दोनों जवानों की स्थिति ठीक है। जवानों का सर्च अभियान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *