तोकापाल | ब्लॉक मुख्यालय तोकापाल के ग्राम पंचायत बेड़ागुड़ा के मिडिल स्कूल मैदान में आयोजित 12 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस पर महंत राधा गिरधर के निकुंज सेवाश्रम कबीरधाम से पधारे आचार्य सुमित भारद्वाज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि नारायण के चरित्र को अपनाकर मनुष्य जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति का मार्ग पा सकता है। उनके भजनों और कथावाचन ने ऐसा वातावरण रचा कि भक्त स्वयं को प्रभु के सान्निध्य में अनुभव करने लगे। मोह-माया का त्याग और सत्य के मार्ग पर चलकर ही जीवन की कठिनाइयों को पार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सुदामा और भक्त प्रह्लाद के चरित्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। भागवत कथा के आयोजन में व्यवस्थापक बुटकी नागेश एवं चंपालाल नागेश का विशेष योगदान रहा।


