रांची | हिनू के किलबर्न कॉलोनी में सिद्धार्थ चिल्ड्रेन अस्पताल के पास गली में नाली की सफाई के लिए स्लैब हटाए गए थे। लेकिन इसके बाद नाली को खुला ही छोड़ दिया गया। एक स्लैब तो पूरी तरह टूट गया है। बाइक सवार रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्या नगर निगम इस ओर ध्यान देगा?- किलबर्न कॉलोनी निवासी सौरव विजय की रिपोर्ट


