भिलाई| पावर हाउस सोनिया नगर के पास महिला समृद्धि बाजार है। बाजू में बस्ती बसी है। बस्ती में न ही नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा उठ रहा है। यहां की नालियां भी जाम हो गई है, आसपास भी कचरे का ढेर पड़ा रहता है। निगम के कर्मचारी ही आसपास का कचरा उठाकर यहां लाकर फेंक देते हैं। इस वजह से नाली जाम रहती है। पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है, जिससे नाली से बदबू आती है। इससे क्षेत्र के नागरिक महीनों से परेशान हैं। -कृष्णा यादव, सोनिया नगर


