नाली में बह रही है खुले शौचालय की गंदगी

श्योपुर| शहर के गणेश गली में खुले शौचालयों के कारण लगातार गंदगी नालियों में बह रही है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण आसपास का माहौल अस्वच्छ हो गया है। नालियों के जाम होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। न तो खुले शौचालयों को हटाने की व्यवस्था की गई है, न ही नालियों की नियमित सफाई हो रही है। इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका में शिकायत की जा चुकी है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *