निंबाहेड़ा विधायक ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर रखा विचार:श्रीचन्द्र कृपलानी बोले-गोविंद सिंह डोटासरा ने जहां-जहां गमछा घूमता, वहां कांग्रेस का सफाया हुआ

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी को अपने विचार रखने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जहां-जहां गमछे घुमाए वहां-वहां कांग्रेस का सफाया हो गया। उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राज्यपाल की उम्र पर किए गए टिप्पणी को लेकर निंदा भी की। श्रीचंद्र कृपलानी विधानसभा में लगभग आधे घंटे तक बोले। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। उम्र पर टिप्पणी की निंबाहेड़ा विधायक ने की निंदा निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी में राज्यपाल हरी रो बागडे के अभी भाषण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने राजस्थान की माटी को प्रणाम करते हुए त्याग और बलिदान की विवेचना की इसे ही ऐसा लग रहा था कि महाराष्ट्र का सपूत ने राजस्थान जाकर तिलक किया हो। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राज्यपाल की उम्र पर किए गए टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने जो अभद्र टिप्पणी की है, राज्यपाल के उम्र को लेकर भी टिप्पणी की है, यह शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कितनी उम्र है। वे भी 80 साल के हैं और राज्यपाल से बड़ी उम्र के हैं। लेकिन अच्छा लगा कि राज्यपाल ने हाथों-हाथ उनको उनकी औकात दिखा दी। डोटासरा पर कसा तंज उन्होंने आगे डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग यह गमछा कहां से लाते हो, मुझे भी ऑर्डर करना है। मुझे एक दर्जन गमछे मंगवाने है। जहां-जहां गमछा घूमता था कांग्रेस का सफाया होता जाता था। हरियाणा गए तो वहां कांग्रेस साफ हो गई, महाराष्ट्र गए तो कांग्रेस साफ हो गई, राजस्थान में जहां-जहां गए तो कांग्रेस साफ हो गई। आप लोग दिल्ली नहीं गए क्या? सचिन पायलट और अशोक गहलोत के रिश्ते पर तंज श्रीचन्द्र कृपलानी ने कहा कि आप लोग किरोड़ी लाल मीणा के लिए बोलते हो लेकिन वह हमारे वरिष्ठ नेता थे, है और रहेंगे। लेकिन क्या आप लोग सचिन पायलट के लिए बोल सकते हो। सचिन पायलट ने पूरी मेहनत की और हवाई जहाज लेकर गहलोत भाग गए। उन्होंने कहा कि 1 साल में भजनलाल सरकार ने जो बजट पेश किया आपको उसको लेकर जलन हो रही है। यहां बैठे कोई भी विधायक यह नहीं कह सकता की 200 विधानसभा में से कोई भी विधानसभा ऐसी है जहां उन्होंने सभी क्षेत्रों में बजट न दिया हो। शिक्षा हो, पेयजल हो या चिकित्सा का क्षेत्र हो सभी में उन्होंने खुलकर बजट दी है। अभी हाल ही में दिल्ली का बजट आया है तो कांग्रेस की जलन बढ़ गई है और रातों की नींद उड़ गई है। पेपर लीक में कार्रवाई का भी उठा मुद्दा इस दौरान विधानसभा में कई बार हंगामा भी हुआ। निंबाहेड़ा विधायक ने कई बार शायराना अंदाज में अपनी बात सदन में रखी। उन्होंने कांग्रेस के घोटाले को लेकर शायराना अंदाज में बयान किया है। उन्होंने पेपर लीक और नकल के मामले में पकड़े गए आरोपियों को लेकर कहा कि हम तो बड़े मगरमच्छों को पकड़ेंगे और गमछे में लपेटकर पकड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *