गढ़वा | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गढ़वा (आईएमए गढ़वा) के तत्वावधान में आज रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेराल प्रखंड स्थित नई रोशनी आंख अस्पताल में की गई। शिविर में 145 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्णेंदु विमल द्वारा मरीजों की जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में कुल 145 मरीजों की नेत्र जाँच की गई। जिसमें कई तथ्य सामने आए। शिविर के दौरान 26 मरीजों में परिपक्व मोतियाबिंद पाया गया। इनमें से 14 मरीजों की फेकोइमल्सिफिकेशन तकनीक द्वारा मोतियाबिंद की सर्जरी अगले कुछ दिनों में की जाएगी। जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतः कैशलेस होगी। शेष 12 मरीजों में उच्च रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (शुगर) की समस्या पाई गई। इन्हें पहले चिकित्सक से परामर्श लेकर बीपी और शुगर को नियंत्रित कराने की सलाह दी गई है। डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि आंखों की सुरक्षा के लिए संतुलित आहार लेना, पर्याप्त नींद लेना और तेज रोशनी में सीधे देखने से बचना जरूरी है।


