निकाय-चुनावों पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले-कोर्ट के आदेशों की पालना करवाएंगे:डिस्टर्ब एरिया बिल पर कहा- अल्पसंख्यक को मिलेगा सरंक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोर्ट के आदेशों की पालना करेगी। कोर्ट जब कहेगा, हम चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं। हम तो कोर्ट के आदेशों की पालना कराएंगे। निर्वाचन आयोग कल चुनाव करवाने का बोलता है। हम तैयार हैं। विपक्ष के आरोपों पर कहा- SIR लोकसभा ओर विधानसभा चुनावों के लिए हुआ है। पंचायत और निकायों के चुनावों में SIR नहीं हुआ है। उन्होंने विधानसभा में लाए गए डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कहा कि इस बिल की बहुत जरूरत थी। जहां सामाजिक संतुलन नहीं रहेगा ओर ऐसे क्षेत्र जहां हमारे लोग कम संख्या में है। वहां कई लोगों के मन में रहता है कि इनसे खाली करवाना है। वो हमारे लोगों के परिवार को तंग करना, बच्चियों को छेड़ना आदि हरकतें करते हैं। ऐसे में तंग आकर व्यक्ति कम दाम में मकान बेचकर जाते हैं। ऐसी स्थिति नहीं बने इसलिए यह बिल लाया गया है। इससे उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करें। हम वहां सुरक्षा करेंगे, पुलिस चौकिया लगाएंगे। ताकि वहां ऐसी किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की स्थिति नहीं बने। अल्पसंख्यक को संरक्षण देगा बिल डिस्टर्ब एरिया बिल के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डोटासरा को लेकर कहा कि ये बिल केवल उन लोगों को संरक्षण देने का काम है, जो लोग वहां पर अल्पसंख्यक हो गए हैं। अल्पसंख्यक को प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। इसलिए वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करेंगे। इसलिए उन्हें विरोध नहीं करना चाहिए। विधानसभा में विपक्ष के विरोध पर कहा- लोकसभा हो या विधानसभा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वह केवल हंगामा कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। विधानसभा में अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर कहा कि ये ठीक नहीं है। नीतिगत विरोध होना चाहिए, लेकिन शब्दों में कटुता ठीक नहीं है। लेकिन विपक्ष में इन दिनों यहीं हो रहा है। उन्होंने कहा- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के विधानसभा में मर्यादा नहीं रखने पर उनके नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी माफी मांगनी पड़ी। बोल्डोजर एक्शन को लेकर कहा कि राजस्थान में जहां जिस प्रकार की स्थिति होती है। वहां अनुशासन का पालना करने के लिए भय होना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *