निकाय चुनाव की घोषणा जनवरी अंत में, मार्च में नतीजे:राज्य निर्वाचन आयुक्त की 8 जनवरी को डीसी-एसपी के साथ बैठक के बाद होगी घोषणा

राज्य में नगर निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों से स्पष्ट है कि जनवरी के अंत तक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी 8 जनवरी को सभी जिलों के उपायुक्तों और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगी। इसमें जमीनी तैयारियों की समीक्षा होगी। जहां कमी मिलेगी, वहां 5 से 7 दिन में सुधार कराया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव के माध्यम से राज्यपाल को चुनाव तिथि का प्रस्ताव भेजा जाएगा। संभावना है कि जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही अगले दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के लिए करीब एक सप्ताह का समय मिलेगा। इस बार निकाय चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे और मतदान बैलेट पेपर से होगा। आयोग का लक्ष्य है कि 28 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म कर दी जाए। वह सब कुछ जो आपके लिए जानना जरुरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *