निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए लगातार संबंधित अधिकारी बैठक कर रहे हैं। इधर, चुनाव कार्य में शामिल होने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों को नए साल में ट्रेनिंग देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत तय किया गया है कि 14 जनवरी के पहले संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दे दी जाए।


