निकाय चुनाव में महिलाएं जिसे चाहेंगी वही जितेगा:30 जिलों के निकायों में महिलाएं निर्णायक कोरबा, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़ में पुरुष अधिक

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में महिलाएं फिर दम दिखाएंगी। उनकी संख्या पुरुष वोटरों से ज्यादा हैं। 33 में से 30 जिलों में उनकी अधिकता है। केवल तीन जिलों कोरबा, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में पुरुष वोटर उनसे ज्यादा हैं। 44 लाख 90 हजार 360 वोटर महापौर-अध्यक्ष पार्षद चुनेंगे। इनमें महिलाएं 22 लाख 81 हजार 226 हैं। पुरुष 22 लाख 8 हजार 825 हैं। थर्ड जेंडर वोटर 509 हैं। यानी 62 हजार 601 महिला मतदाता
अधिक हैं। यहां यह दिलचस्प है कि रायगढ़ जिले में पुरुष व महिला वोटरों में केवल दस वोटों का अंतर है। वहां दस महिला मतदाता ज्यादा हैं। तृतीय लिंग वोटर बिलासपुर में 70, मुंगेली में 3, जांजगीर में 12, कोंडागांव में 4, बस्तर में 27, कांकेर में 8, नारायणपुर में 2, दंतेवाड़ा में 1, कोरबा में 28, रायगढ़ 20, सूरजपुर में 1,सरगुजा में 10, मनेंद्रगढ़ में 1, रायपुर में 257, बलौदाबाजार में 12, गरियाबंद में 3, महासमुंद 13, धमतरी में 2, दुर्ग में 29, बालोद में 1 और राजनांदगांव में 5 हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *