डौंडी. ईवीएम का प्रदर्शन कर जानकारी देते हुए। डौंडी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पंचायत डोंडी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। नगर के वार्ड नंबर 1, 2, 3 में ईवीएम प्रदर्शन में मतदान के पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी रूप में समझने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे मतदान के दौरान अधिक आत्मविश्वास के साथ मतदान करेंगे। यह प्रदर्शन तिथिवार विभिन्न वार्डों में आयोजित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इसका लाभ उठा सकें। इस पहल से मतदाता ईवीएम की प्रक्रिया को बेहतर समझ सकेंगे।


