निगम कर्मचारी के पति पर मारपीट और वसूली का आरोप:भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा, धरने पर बैठे लोगों ने कार्रवाई की मांग की

जोधपुर में नगर निगम कर्मचारी के पति पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पार्षद मोहित ओझा ने बताया- कर्मचारी के पति ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। जोधपुर के मसूरिया कॉलोनी में लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। देवनगर थाने में पिस्ता पत्नी कोजाराम ग्वारि‌या निवासी ग्वारिया बस्ती मसुरिया ने मारपीट की शिकायत की थी। पार्षद मोहित ओझा ने बताया- वार्ड में अन्नु मनीष सफाई प्रभारी लगी हुई है। अन्नु सफाई कर्मचारी है, जबकि उनका पति मनीष निगम कर्मचारी नहीं है। मनीष सफाई का काम संभालता है, जबकि वह निगम का कर्मचारी नहीं है। जब उसे सफाई के लिए बोला गया तो उसने गाली-गलौज की। कार्यकर्ता के साथ हाथापाई की। उन्होंने मनीष पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। चालान के नाम पर डराने-धमकाने की दी धमकी
देवनगर थाने में पिस्ता पत्नी कोजाराम ग्वारि‌या निवासी ग्वारिया बस्ती मसुरिया ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठी थी। जब उसने मनीष को सफाई के लिए कहा। वह पिछले तीन महीने से खुद को सफाई प्रभारी बता रहा है। पिस्ता ने कहा- मेरी दुकान के बाहर कचरे का ढेर लगा है तो उसने पहले गाली-गलौज की। फिर अपशब्द बोलने लग गया और मुझे गिरा दिया। जब मेरा पति आया तो उसने मेरे पति को थप्पड़ मार कर मारपीट की। वह निगम का कर्मचारी नहीं है, लेकिन चालान के नाम पर 200, 300 रुपए चार-पांच बार डराकर ले गया। धरना दे रहे लोगों ने कर्मचारी को सस्पेंड करने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *