निगम का एक और चमत्कार…:छह करोड़ का स्विमिंग पूल, उद्घाटन से पहले फूली टाइल्स, फिर उखाड़ना पड़ीं

इंदौर नगर निगम कैसे काम करता है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। छह करोड़ की लागत से बन रहे नेहरू पार्क के स्विमिंग पूल का फर्श फिर से उखाड़ना पड़ा है, क्योंकि उद्घाटन से पहले ही टाइल्स फूल गई थीं। 25 दिसंबर को अटलजी के जन्मदिन पर पूल का उद्घाटन होना था, लेकिन अब बंद ही रहेगा। करीब 6 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में पहले चरण के लिए 4 करोड़ और दूसरे चरण में 2 करोड़ की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कंसल्टेंट और इंजीनियर ने गुणवत्ता पर नजर ही नहीं रखी, जिसके कारण काम खराब हो गया। फीस बढ़ाने का भी प्रस्ताव आ सकता है
निगम अभी तक 1200 रुपए सालाना में तैराकी की अनुमति देता था। नया पूल शुरू होने के बाद शुल्क बढ़ाया जाएगा। परिसर में कैफे, टेबल टेनिस कोर्ट व जिम की भी योजना है। ठेकेदार ने टाइल्स लगाने के बाद डाइविंग स्टैंड व अन्य निर्माण कार्य किए। कांक्रीट टाइल्स पर गिरने से टाइल्स उखड़ने व फूलने लगीं। – नंदकिशोर पहाड़िया, एमआईसी सदस्य टाइल्स पहले लगाना ठेकेदार की गलती है। इसकी भरपाई भी उसको ही करना होगी। इस काम का भुगतान नहीं किया है। – राजेंद्र राठौर, जनकार्य विभाग प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *