निगम का सौंदर्यीकरण अभियान: अतिक्रमण हटाया, कूड़ा उठाया

निगम ने शहर सौंदर्यीकरण अभियान के 9वें दिन घी मंडी चौक-शेरा वाला गेट, महान सिंह गेट और बस स्टैंड के आसपास अवैध कब्जे-विज्ञापन, सफाई-पैचवर्क से जुड़े काम करवाए। हेल्थ अफसर डॉ. किरण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी दिन-रात सड़कों की सफाई व कूड़े की लिफ्टिंग का कार्य कर रहे हैं। साथ ही मेकैनिकल स्वीपिंग का कार्य भी जारी है। सभी क्षेत्रों के सेनेटरी इंस्पेक्टरों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों और रेहड़ियों को हटाया जा रहा है। विशेष रूप से बस स्टैंड के आसपास रेहड़ियां हटवाई गई। जिन क्षेत्रों में बार-बार की कार्रवाइयों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा रेहड़ियां जब्त कर ली जाएंगी। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बीते 28 जुलाई को गोल्डन गेट से अभियान शुरू किया था। श्री दरबार साहिब तक की मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण और रख-रखाव के लिए डेरा बाबा भूरी वालों के अलावा विभिन्न संगठनों का सहयोग मिल रहा है। अभियान में फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन, फिनीलप एसोसिएशन, न्यू अमृतसर रेजिडेंशियल वेलफेयर, इक जोत लंगर सेवा सोसाइटी, मकबूलपुरा महेता चौक रोड वेलफेयर सोसाइटी, सिटी सेंटर होटल एसोसिएशन व अन्य संगठनों का सहयोग मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *