लुधियाना| नगर निगम की एफएंडसीसी की मीटिंग में 387 प्रस्तावों में 383 प्रस्तावों को सहमति प्रदान की गई। जबकि मीटिंग में 4 प्रस्तावों पर सहमति नहीं बनने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की संस्तुति के बाद उक्त प्रस्तावों को कैंसल कर दिया। वेस्ट विस समेत अन्य में डेवलपमेंट के कामों पर मुहर लगी है। नगर निगम की एफएंडसीसी की मीटिंग वीरवार को आयोजित की गई। 26 मार्च को 220 प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई थी, जबकि बाकी बचे प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई थी। निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के चंडीगढ़ में मीटिंग जाने के कारण मीटिंग को अगले दिन के लिए स्थगित किया गया था। 27 मार्च को मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर की मौजूदगी में मीटिंग शुरू हुई। मीटिंग में 387 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति प्रदान की गई। इसमें शहर की सीवरलाइन की सफाई, नहरी पानी परियोजना के लिए जमीन क्रय करने, पानी संकट दूर करने के लिए नए टेंडर आदि प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पास किया गया। एफएंडसीसी की मीटिंग में पहले दिन निगम अफसरों को मीटिंग से बाहर किया गया था। इसे लेकर अधिकारियों में काफी चर्चा हुई थी। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि प्रावधान के तहत मींटिंग में सिर्फ कमेटी के सदस्य ही रह सकते हैं। अफसरों से जानकारी लेने पर उन्हें पूछा जाता है। ^एफएंडसीसी की मीटिंग दो दिन चली है, जिसमें शहर की विस क्षेत्रों में होने वाले कामों के प्रस्ताव पारित किए गए। तीन से चार प्रस्तावों को कैंसिल किया गया है।- राकेश पराशर, सीनियर डिप्टी मेयर


