निगम के एडिशनल कमिश्नर ने भगतांवाला कूड़े के डंप का किया दौरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ भगतांवाला कूड़े के डंप का दौरा किया। एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि इस कूड़े के डंप से पहले बहुत समस्या आ रही थी। नगर निगम द्वारा इस डंप में पहले से ही बायोरेमेडिएशन शुरू की हुई है। कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि इस कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से इस पहाड़ जैसे कूड़े के डंप के आसपास रहने वाले लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिसकी नगर निगम को शिकायतें भी आती थी। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मैनेजर पंकज उपाध्याय, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह और कंपनी के अधिकारी, तरलोक सिंह गिल, हरसिमरन सिंह गिल को निर्देश दिए कि बायोरेमेडीएशन में और भी मशीनरी लगाई जाए। एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि कूड़े की बायोरेमेडिएशन करते वक्त उसमें से आरडीएफ व अन्य पदार्थ निकलता है। जो सड़क बनाने के कार्य में उपयोग किए जाते हैं। इसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से तालमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह मटेरियल डंप से खुद ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ले जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *