अमृतसर| एडिश्नल कमिश्नर ने आदेश जारी किया है कि निगम के परिसंपत्तियों का ब्यौरा एसेट मैनेजमेंट एप्लिकेशन (सैप) में अपडेट किया जा चुका है। नई कोई भी संपत्ति खरीदी जाती है तो उसे तत्काल एप्लीकेशन में ऑनलाइन चढ़ाना संबंधित विभागों के एचओडी सुनिश्चित करेंगे। जारी आदेश में लिखा है कि एसेट मैनेजमेंट एप्लीकेशन का क्रियान्वयन पूरा हो चुका है। बीते 1 मई से इसे लागू तो 2 मई से लाइव कर दिया गया है। व्यापक डिजिटल रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए सैप सिस्टम में अपडेशन किया जाना है। डीसीएफए को निर्देश दिया जाता है कि जब भी कोई नई संपत्ति खरीदी जाती है या किसी मौजूदा संपत्ति पर रखरखाव का काम किया जाता है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संपत्ति को एसेट मैनेजमेंट एप्लीकेशन में दर्ज किया जाए। रिकॉर्ड रखने के लिए प्रविष्टि का प्रिंटआउट भी संलग्न किया जाना चाहिए। जबतक संपत्ति एप्लीकेशन में ठीक से दर्ज नहीं किया जाता है, कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।


