जोधपुर नगर निगम के दस्ते ने आज एम्स रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एम्स के गेट न. 3 से 6 तक और आसपास एरिया में अतिक्रमण हटाए गए। निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी के निर्देश पर पर जोन 1-2 के उपायुक्त ताराचंद वेकेंट की अगुआई में सतर्कता सह प्रभारी मुख्यालय रजनीश बारासा की टीम कार्रवाई करने एम्स रोड पहुंची। वहां पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते के द्वारा एम्स अस्पताल के गेट न.3 एवं 4 के सामने सड़क सीमा में ठेले वालो के द्वारा ठेले खड़े कर यातायात एवं एम्स अस्पताल में आवाजाही को बाधित कर रहे थे। निगम दस्ते ने इनको हटाते हुए मौके पर जब्त की कार्यवाही की। मेडिकल शॉप के टीन शेड हटाए वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर कैबिन लगा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर कैबिन को जब्त किया गया। इसके साथ ही मेडिकल शॉप के संचालकों के द्वारा सड़क सीमा में लगाए टीन शेड लगा को मौके पर हटाया गया । ये सामान किया जब्त सड़क पर गंदगी फैला रहे के दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चालान भी किया गया। निगम की कार्रवाई में 2 ठेले , 5 लोहे के कैबिन, 6 गैस सिलेंडर, 2 गैस भट्टी, 3 पानी के कैम्पर, 10 लोहे ड्रम , 1 टेबल, 1 स्टूल सहित सामान जब्त किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में जोन सहायक प्रभारी विक्रम पंडित, गणेश घारु, महेन्द्र आदि शामिल रहे।


