निगम में सुबह 10 बजे ही महापौर की नेमप्लेट हटाकर प्रशासक की लगाई

अजमेर | नगर निगम में भाजपा बोर्ड का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। शनिवार को हालांकि फाइवे डे वीक के कारण अवकाश था। लेकिन प्रशासक के तौर पर संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ के पदभार ग्रहण करने के लिए आने की संभावना के चलते सुबह से ही निगम में काफी चहल पहल रही। सुबह 10 बजे ही पंचशील स्थित कार्यालय की नई बिल्डिंग व चूड़ी बाजार स्थित पुरानी बिल्डिंग में महापौर के कक्ष के बाहर नेमप्लेट बदल दी गई। यहां महापौर ब्रजलता हाड़ा की नेमप्लेट लगी हुई थी। सुबह निजी सचिव ने दोनों ही जगह प्रशासक की नेम प्लेट लगवा दी। प्रशासक राठौड़ की जहां इच्छा हो वहां काम कर सकें, इस कारण दोनों ही जगह व्यवस्था की गई है। हालांकि शनिवार को मुख्यमंत्री की वीसी व ब्यावर जिले के निरीक्षण का कार्यक्रम होने से दिन भर व्यस्तता के चलते राठौड़ ने देर शाम तक पदभार ग्रहण नहीं किया। ऐसे में अब सोमवार को ही उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। तीन विभागों का होगा चार्ज: संभागीय आयुक्त राठौड़ के पास तीन विभागों का चार्ज है। उन्हें सरकार ने संभागीय आयुक्त के अलावा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व नगर निगम दोनों ही जगह प्रशासक के तौर पर लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *