निजी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों ने बताई अपार आईडी की प्रगति रिपोर्ट

डूंगरपुर| परीक्षा पर चर्चा एवं अपार आईडी संबंधित कार्यों को करने को लेकर शुक्रवार को शहर के श्री भोगीलाल पंडया विद्यालय में ब्लॉक के समस्त निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों की बैठक हुई। बैठक एसीबीईओ विमल साद की अध्यक्षता ओर रितेश जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रियकांत चौबीसा ने अपार आईडी कार्य की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक एवं समाज सेवी पृथ्वीराज जैन ने कहा कि निजी विद्यालयों द्वारा सरकारी योजनाओं को सफल बनाने के िलए पूर्ण सहयोग किया जाना है। इस अवसर पर मोहनसिंह बारोड़, उपेंद्र उपाध्याय, जावेद अख्तर और खुशवंत भावसार उपस्थित रहे। संचालन संगीता भट्ट ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *