भीलवाड़ा | दैनिक भास्कर भीलवाड़ा संस्करण की 19वीं वर्षगांठ और राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के उपलक्ष्य पर दैनिक भास्कर की ओर से गुरुवार को सरकारी स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दैनिक भास्कर की ओर से पेंटिंग की थीम बिटिया रखी गई थी, जिस पर सैकड़ों स्कूली बच्चों ने अपनी कल्पनाओं के रंग भरे। स्कूलों में हुई प्रतियोगिता में कैनवास पर किसी ने स्कैच बनाए तो किसी ने रंगों से बेटियों को अपने-अपने ढंग से परिभाषित करते हुए रंग भरे। पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले भर के 50 से ज्यादा सरकारी स्कूलों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में शहर के सीनियर सैकंडरी स्कूलों में राजेंद्र मार्ग सकूल, सेमुमा गर्ल्स स्कूल, पीएमश्री गर्ल्स स्कूल बापू नगर, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, हरणी कलां, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, पुलिस लाइन, राबाउमावि गुलमंडी, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल किश्नावतों की खेड़ी सहित अनेक स्कूलों के बच्चे शामिल हैं। शहर के अलावा जिले से भी बच्चों ने पेंटिंग बनाकर भेजी है। इनमें रायपुर, शाहपुरा, कोटड़ी दरिबा, गंगापुर, सहाड़ा के स्कूलों के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। पेंटिंग करते हुए बच्चे दैनिक भास्कर के भीलवाड़ा संस्करण के 19वें स्थापना दिवस पर बिटिया थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता निजी स्कूलों और कॉलेजों में शनिवार को आयोजित की जाएगी। निजी स्कूलों के और कॉलेजों के विद्यार्थी अपने स्तर पर भी पेंटिंग बनाकर दैनिक भास्कर कार्यालय में 18 जनवरी, शनिवार तक भिजवा सकते हैं। आर्ट शीट पर नाम, स्कूल या कॉलेज का नाम, क्लास और मोबाइल नंबर लिखकर भेजें। प्रतियोगिता में किसी भी क्लास के बच्चे भाग ले सकते हैं। विजेताओं का चयन ज्यूरी करेगी। विनर्स को पुरस्कार मिलेगा और चयनित पेंटिंग अखबार में प्रकाशित की जाएगी। 24 जनवरी को इन सभी पेंटिंग की एग्जीबिशन लगाई जाएगी। स्कूल-कॉलेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9649939888 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


