रांची | निजी स्कूलों की मान्यता के लिए राज्य के सभी जिलों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसका पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने विरोध किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि आरटीई 2019 के संशोधन को रद्द किए बिना निजी स्कूल मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे। प्रदेश महासचिव फलक फातिमा ने कहा अगर गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कर दिया जाता है तो लगभग 30 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा।


