निडोरा तालाब में मिला चार दिन पुराना शव:सिविल डिफेंस और SDSRF ने निकाली बॉडी, युवक नहीं हुई पहचान

सिरोही शहर के सारणेश्वरजी रोड स्थित निडोरा तालाब में सोमवार शाम को एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव लगभग चार दिन पुराना बताया जा रहा है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीमों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर मृतक की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को तुरंत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण और समय पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी युवक की पहचान के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच टीम ने आसपास के लोगों और दुकानदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *