अमृतसर| वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने नबीन को भेजे अपने पत्र के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि दुनिया में ऊंचे दर्जे की राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान के रूप में पद संभालना बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नरिंदर मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर मौजूदगी व प्रशासनिक योग्यता के मद्देनजर सौंपी गयी है। छीना ने कहा कि नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री है। लगातार चार बार बांकीपुर विधानसभा हलका जीतने के बाद अपनी दूरंदेशी सोच के कारण पार्टी की नीतियां व विकास कामों को बिना भेदभाव के विरासती सियासत के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए सरकार व संगठन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। छीना ने नबीन पर उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि उनकी योग्य अगुआई में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ साथ पार्टी से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा करने के लिए जल्दी ही नबीन को मिलने जाएंगे।


