नितिन नवीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, मंडला में जश्न-आतिशबाजी:संपतिया उईके बोलीं- पार्टी प्रेसिडेंट का निर्विरोध चुना जाना भाजपा की एकता का प्रमाण

नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर मंडला में हर्ष की लहर दौड़ गई। बुधवार देर शाम भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और मंडला विधायक संपतिया उईके विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध चुना जाना भाजपा की एकता, अनुशासन और मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नवीन जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और गरीब कल्याण की योजनाएं और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचेंगी। नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने इस निर्वाचन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पार्टी के भीतर शीर्ष नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास और सहमति को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा के वैचारिक सिद्धांतों को और मजबूती मिलेगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प जश्न के दौरान जिला कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त बनाएंगे और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *